हर्षित राणा और प्रिंस यादव के दम पर दिल्ली ने सर्विसेज को 178 पर रोका

बेंगलुरु 03 जनवरी (वार्ता) हर्षित राणा (चार विकेट) और प्रिंस यादव (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में सर्विसेज की पारी को 42.5 ओवरों में 178 के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज के बल्लेबाज दिल्ली की बेहतरीन गेंदबाजी आगे जूझते रहे और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक विकेट गंवाते रहे। उसका कोई भी बल्लेबाज 26 रन से अधिक का स्कोर नहीं कर पाया। विकास हाथवाला ने सर्विसेज के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाये। राज बहादुर (25), पूनम पूनिया (23), कप्तान पुलकित नारंग (22), इरफान अली (17), नुकुल शर्मा (13), रवि चौहान (11) रन बनाकर आउट हुये। सर्विसेज की टीम 42.5 ओवर में 178 के स्कोर पर सिमट गई।

दिल्ली के लिए हर्षित राणा ने चार विकेट लिये। प्रिंस यादव को तीन विकेट मिले। इशांत शर्मा, आयुष बदोनी और हर्ष त्यागी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

फूड प्वाइजनिंग ने कराई गिल की विजय हजारे ट्रॉफ़ी वापसी में देरी

Sat Jan 3 , 2026
जयपुर, 03 जनवरी (वार्ता) शुभमन गिल की विजय हजारे ट्रॉफ़ी में वापसी में देरी हुई है क्योंकि सिक्किम के ख़िलाफ शनिवार का मैच उन्हें फूड प्वाइजनिंग के कारण मिस करना पड़ा है। गिल जयपुर में शुक्रवार की दोपहर को ही पहुंच गए थे और उम्मीद थी कि वह पांचवें राउंड […]

You May Like