कांग्रेस सांसद तिवारी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, भाजपा पर भी बोला हमला

नयी दिल्ली ,31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस सांसद एवं राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि देश में नफरत और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को बयान जारी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नफरत के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान दिया है।

श्री तिवारी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार देश को चलना चाहिए, लेकिन भाजपा समाज में विभाजन पैदा कर रही है। जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान गैर-जिम्मेदाराना होते हैं और उन्हें अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए। श्री तिवारी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया और भाजपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। असम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे झूठे साबित हुए हैं और जनता अब सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी।

Next Post

सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए 14-15 मई भारत के दौरे पर रहेंगे

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 14-15 मई को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आयेंगे। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने रूस की समाचार एजेंसी तास को यह जानकारी दी। भारत की अध्यक्षता में […]

You May Like