आईफोन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर लुटरों को गिरफ्तार किया है. चोरी का आईफोन खरीदने वाले दो दुकानदारों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 4.70 लाख रूपए के 5 आई-फोन मोबाईल जब्त किए गए.

पुलिस के मुताबिक फरियादी अनुज चौकसे (22) निवासी छोला नाका गणेश मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई. अनुज ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल को देर रात 10 नम्बर मार्केट में वह जब खडे होकर अपने मोबाईल आई फोन से बात कर रहा था. इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आई फोन झपट लिया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की.

थाना प्रभारी हबीबगंज की अगुवाई में बनी विशेष टीम ने घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाला. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूट की घटना करके 5 नम्बर स्टाप हबीबगंज के पास खडे है. मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को पकडा. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीन की संख्या में लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. आरोपी जल्दी पैसे कमाने की इच्छा रखकर आपराध की दुनिया में सक्रिय हो रहे थे, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए. आरोपियों की पहचान अयान खान, मोहम्मद मुशरर्फ और फिरोज खान के रूप में की गई है. तीनों आरोपियों से चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दो दुकानदारों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. आरोपी दुकानदार अकबर उर्फ उजेफ खान उर्फ भूरा और अयान अली निवासी गौतम नगर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी मोहम्मद मुशरर्फ के खिलाफ के 4 पहले के आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Next Post

एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में 17 से 21 अप्रैल तक मनाया जाएगा आचार्य शंकर प्रकटोत्सव

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव वैशाख शुक्ल पंचमी के उपलक्ष्य में ‘एकात्म पर्व’ का *पंच दिवसीय भव्या आयोजन 17 से 21 अप्रैल, 2026 तक* ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर ‘एकात्म धाम’ में आयोजित किया जा रहा है । […]

You May Like