दिव्यांग विद्यालय बरगवां के एनजीओ सचिव का उप संचालक पर गंभीर आरोप

एनजीओ के सचिव ने कलेक्टर के यहां लिखित शिकायत कर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पर उठाया सवाल

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 6 जनवरी। जिला पंचायत में पिछले करीब पॉच वर्षो से पदस्थ अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एवं उप संचालक सामाजिक न्याय तथा दिव्यांगजन शसक्तिकरण विभाग सिंगरौली के खिलाफ दिव्यांग विद्यालय बरगवां में कार्यरत एनजीओ संस्था के सचिव ने गंभीर आरोप लगाते हुये कलेक्टर से लिखित शिकायत की है।

सक्षम दिव्यांग विद्यालय बरगवां में कार्यरत संस्था एनजीओ पब्लिक वेलफेयर युवक मण्डल समिति गोंदवाली के सचिव सरस्वती शाह ने आज कलेक्टर सिंगरौली के यहां उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शसक्तिकरण विभाग सिंगरौली के अनुराग मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाई है। एनजीओ के सचिव का आरोप है कि पॉच माह से उक्त संस्था बरगवां दिव्यांग आवासीय विद्यालय में कार्य कर रही है। बमुश्किल से कर्मचारियों का वेतन ना मात्र दिया गया था। जब कर्मचारी काम बन्द कर हड़ताल करने लगे तो उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया। मामला चार माह का लंबित मानदेय भुगतान का था। इतना ही नही रसोईयां पर भी दबाव बनाया गया। जिसके चलते रसोईयां ने भी खाना बनाना बन्द कर दिया। कुछ स्टाफ का भुुगतान नही किया। साथ ही किराना, सब्जी, फल के दुकानदारों के सामग्री का भुगतान न मिलने से परेशान करने लगे। पिछले दिनों कलेक्टर के जनसुनवाई में मामला पहुंचा तो उप संचालक अनुराग मोदी ने काफी अपशब्दों का प्रयोग करके वहां से भगा दिये थे। 2 जनवरी से लगातार एनजीओ को नोटिस पर नोटिस दे रहे हैं। उक्त संस्था के एनजीओ का आरोप है कि नोटिस देने के पीछे उप संचालक की लम्बी साजीश है। संस्था में एग्रिमेंट को समाप्त करने पर अमादा हैं। एनजीओ के सचिव ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Next Post

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने किये महाकालेश्वर के दर्शन

Mon Jan 6 , 2025
उज्जैन: धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘क्यों की’, ‘ गोलमाल ‘, ‘बागबान’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर एक्ट्रेस रिमी सेन ने सोमवार यानी 6 दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने बाबा महाकाल के दशर्न कर नदीं […]

You May Like

Play sound