हिस्ट्रीशीटर आमिर पहलवान गिरफ्तार

जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने जिला दण्डाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करने वाले शातिर अपराधी आमिर पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जिला दण्डाधिकारी द्वारा नियत तारीखों पर थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे, जिनका पालन न करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस ने बताया कि हनुमानताल निवासी 62 वर्षीय आमिर पहलवान पिता सलीम कुरैशी निवासी बडी मदार टेकरी का कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध कई गंभीर मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

उसकी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने जिला बदर का प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी को भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी ने 20 जून 2025 को आदेश जारी किया था कि आमिर पहलवान को हर महीने की 5, 15 और 25 तारीख को अनिवार्य रूप से संबंधित थाने में अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। इस आदेश की तामीली 25 जुलाई 2026 को करा दी गई थी। आदेश की तामीली होने के बावजूद, आमिर पहलवान नियत तिथियों पर थाने में उपस्थित नहीं हो रहा था और लगातार प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आमिर पहलवान को धर दबोचा।

Next Post

नर्मदा नदी में मिला युवक का शव

Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट क्षेत्र में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब नर्मदा नदी के पानी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है […]

You May Like