कलेक्ट्रेट में खुदकुशी के बाद तहसीलदार मनीषा मिश्रा की तबीयत बिगड़ी

श्योपुर: श्योपुर कलेक्ट्रेट में देवेंद्र गोयल की खुदकुशी के बाद विवादों में घिरीं तहसीलदार मनीषा मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। लगातार लग रहे आरोपों और प्रशासनिक दबाव के कारण वे तनाव में थीं। अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।

जहां ब्राह्मण महासभा ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। खुदकुशी की घटना मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हुई थी, जब देवेंद्र गोयल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। बढ़ते विवाद के चलते प्रशासन ने उन्हें पद से हटा दिया था।

Next Post

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: मोहनलाल की फिल्म ने रचा इतिहास, मात्र 9 दिनों में मारी 200 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री

Sat May 30 , 2026
कोच्चि | साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कहानी और मोहनलाल के अभिनय के दम पर मात्र 9 दिनों में 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार […]

You May Like