थाईलैंड में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, दो घायल

बैंकॉक, 30 जुलाई (वार्ता) मध्य थाईलैंड के सुफन बुरी प्रांत में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

आपदा निवारण विभाग के अनुसार विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 11:10 बजे हुआ। घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत अलर्ट किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

गुना में बाढ़: शहर डूबा, दुकानें उजड़ीं, सेना-NDRF ने संभाला मोर्चा

Wed Jul 30 , 2025
गुना। जिले में मंगलवार रात और बुधवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई मोहल्लों में एक-एक मंजिल तक पानी भर गया। दुकानों में रखा सामान बह गया, घर ढह गए और सड़कों पर मलबा ही मलबा नजर आया। नानाखेड़ी, कर्नलगंज, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।