​पाइपलाइन में रिसाव: नरेला क्षेत्र में बढ़ रहे किडनी और लिवर के मरीज

भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 33 लोगों की मौत के बावजूद प्रशासन अब तक उदासीन बना हुआ है। यह आरोप कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने शुक्रवार को लगाया। भोपाल के जोन क्रमांक 17 में पेयजल आपूर्ति में बदबूदार और काला पानी आने की शिकायतों के बाद शुक्ला टीडीएस मीटर लेकर जनता नगर पहुंचे और मौके पर जल आपूर्ति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान घरों में सप्लाई हो रहे पानी की टीडीएस रीडिंग 200 से 300 के बीच पाई गई, जो मानक से कहीं अधिक है। शुक्ला ने कहा कि गंदे पानी की शिकायतें स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की जल सुनवाई में मामला उठाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने दावा किया कि हाई टीडीएस वाला पानी पीने से नरेला जनता कॉलोनी के निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और किडनी व लिवर में पथरी के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

शुक्ला ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि जल सुनवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश जल पाइपलाइन सीवेज लाइनों के पास से गुजरती हैं और 40 वर्ष पुरानी जर्जर पाइपलाइन के कारण शुरुआती 25 मिनट तक गंदा पानी आता है। शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर वार्ड 78 के पार्षद मोहम्मद रियाज सहित सैयद उस्मान अली, बाबर खान, मोहम्मद सईद और समीर पठान मौजूद रहे।

Next Post

वन्य जीव केन्द्र में विजिटर्स को मिले इंटरनेशनल एक्सपीरियंस : सीएम डॉ. यादव

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है‍ कि मध्यप्रदेश में पर्यटन विशेषकर वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रदेश में उज्जैन और जबलपुर में वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर निर्मित किए जा रहे हैं। दोनों ही शहरों में इन सेंटर्स के […]

You May Like