एक जुलाई से मप्र के सभी स्कूलों में सभी कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति होगी दर्ज

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत शासकीय अमले के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी कर्मचारी हमारे शिक्षक प्रणाली के माध्यम से 1 जुलाई 2026 से नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में पदस्थ समस्त शासकीय लोकसेवकों पर लागू होगी।

जारी आदेश में संबंधित कार्यालय प्रमुखों और प्रशिक्षण संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों का हमारे शिक्षक प्रणाली पर पंजीयन (ऑनबोर्डिंग) सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को इसी प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति और अवकाश की जानकारी दर्ज करनी होगी।

Next Post

विवाह समारोह में शामिल होने आये युवक का नाला में मिला शव 

Mon Jun 22 , 2026
मंडला। जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम लिमरूआ के बोरिया नाला में शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक की पहचान ग्राम मुगदरा […]

You May Like