जे.जे कॉलोनी वालों को सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉक्टर पंकज

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी इलाके के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद बुधवार को कहा कि जे.जे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को स्वचछ जल-आपूर्ति, सीवरेज समेत सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

डॉक्टर पंकज ने कहा कि जे.जे कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोग पिछली सरकार से सीवर लाइन डालने की बीते 11 सालों से मांग कर रहे थे। पिछली सरकार की नाकामियों के चलते स्थानीय लोगों को सीवर जाम होने के साथ बरसात के मौसम में जल जमाव होने से भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय नागरिकों की परेशानी और उनकी वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए जे.जे. कॉलोनी ए -ब्लॉक पार्क में मेन सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे इलाके में कही भी जल जमाव की समस्या पैदा नहीं हो सके ताकि जल-जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की समयपूर्व रोकथाम हो सके।

डॉक्टर पंकज ने कहा कि जे.जे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को स्वचछ जल-आपूर्ति, सीवरेज समेत सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति और जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही इलाके में बदहाल पड़े पार्को के जीर्णोद्धार जैसे कई विकास के काम किए जा रहे हैं। पिछली सरकार की नाकामी के चलते दिल्ली में विकास से जुड़े सभी कामकाज ठप पड़े हुए थे। बरसात के मौसम को देखते हुए जल जमाव और सीवर की समस्या का तुरंत दूर करने के लिए सभी अधिकारियों को एक साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

Next Post

कपास पैदावार लागत घटाने पर शिवराज ने मांगे सुझाव

Wed Jul 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कपास की पैदावार घटने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार इसे बढ़ाने और इसके उत्पादन में आने वाली लागत कम करने के उपाय कर रही है। श्री चौहान ने फसलवार बैठकों के आयोजन के क्रम में बुधवार […]

You May Like