जबलपुर: ग्वारीघाट क्षेत्र में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब नर्मदा नदी के पानी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर कैंट स्थित लियो कंपाउंड निवासी मयूर कनौजिया पिता राजू कनौजिया 20 वर्ष का ग्वारीघाट पहुंचा था जहां उसने सबसे पहले भैरव बाबा मंदिर में पूजन करने गया, जिसके बाद वे नर्मदा जी के दर्शन के लिए नीचे घाट की ओर बढ़ा तो इसी दौरान मुक्तिधाम के समीप नदी के गहरे पानी में उसकी नजर पड़ी तो वे एक युवक शव को उतराते हुए दिखा।
घटना की सूचना तुरंत ग्वारीघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव बीच धारा में होने के कारण स्थानीय नाविकों की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद नाविकों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र और पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। ग्वारीघाट पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
