क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप, वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल

इंदौर. क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को सौंपी है. जांच में वीडियो की सत्यता के साथ ही उसके मूल स्रोत और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले हैंडल्स की भी पड़ताल की जा रही है.

वायरल वीडियो में क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर किसी मामले में रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले का संज्ञान लिया. अब जांच अधिकारी वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रही बातों की वास्तविकता पता लगाने के साथ यह भी जांच रहे हैं कि वीडियो सबसे पहले किसने और कहां से प्रसारित किया था. पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स और पेज संचालकों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं. उनसे वीडियो के स्रोत और उसे प्रसारित करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जांच में तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संबंधित पहलुओं को भी शामिल किया गया है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया है. एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को इसकी जांच सौंपी है. जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी. यदि आरक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, पति पर केस दर्ज

Wed Nov 4 , 2026
इंदौर. तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद पति की प्रताड़ना का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. […]

You May Like