दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, पति पर केस दर्ज

इंदौर. तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद पति की प्रताड़ना का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. लगातार प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने 19 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

मृतिका की पहचान अंजू उर्फ अंजलि के रूप में हुई है. घटना के बाद तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान सामने आया कि पति मयंक पिता धर्मेंद्र छोटी-छोटी बातों को लेकर अंजू को प्रताड़ित करता था. उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जा रही थीं. पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पति के खिलाफ कार्रवाई की है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विवाहिता की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के तथ्य सामने आए हैं. इसी आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है, मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

एआई से फर्जी वीडियो बनाकर कृषि विभाग के अधिकारियों और राष्ट्रीय प्रतीकों को किया बदनाम

Wed Nov 4 , 2026
इंदौर. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर कृषि विभाग के अधिकारियों और राष्ट्रीय प्रतीकों के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है. नए कलेक्ट्रेट स्थित कृषि विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पंढरीनाथ थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘कृषि क्रांति’ […]

You May Like