खदान से रेत-बोल्डर की चोरी करते 7 ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली : एनसीएल के मुहेर खदान में अवैध रूप से रेत और बोल्डर चोरी करने वालों के खिलाफ मोरवा पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने खदान में दबिश देकर रेत-बोल्डर चोरी करते सात आरोपियों को पकड़ा और मौके से सात ट्रैक्टर जप्त किए। आरोपियों के खिलाफ मोरवा थाने में धारा 303(2) 62 बीएनएस के तहत सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जानकारी अनुसार पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मुहेर खदान से ट्रैक्टरों के जरिए रेत और बोल्डर चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सीआईएसएफ टीम से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की। इस अवैध कारोबार में शामिल मनोज साकेत पिता रामलल्लू साकेत उम्र 29 वर्ष, अमर साकेत पिता ब्रजेश साकेत उम्र 20 वर्ष, अरुण साकेत पिता ब्रजेश साकेत उम्र 25 वर्ष, आकाश साकेत पिता तीरथ साकेत उम्र 22 वर्ष, जितेंद्र कुमार साकेत पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 26 वर्ष, रविंद्र कुमार चर्मकार पिता रामललन साकेत उम्र 36 वर्ष सभी निवासी मुहेर थाना मोरवा एवं नीरज साकेत पिता अखिलेश साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ोखर को दबोचा गया।

साथ ही पुलिस ने जप्त वाहनों में एमपी 66 जेडए 8727, एमपी 66 जेडएफ 1524, एमपी 17 जेडटी 1613, एमपी 66 जेडसी 2867 और एमपी 66 जेडएफ 4909 सहित 2 बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के साथ गोरबी चौकी प्रभारी उनि रुद्र प्रताप सिंह, शेषमनी टांडिया, सउनि पिंटू राय, सुरेंद्र रावत, संतोष सिंह, गुलाब प्रसाद, प्रआर त्रिभुवन मिश्रा, धर्मेंद्र सोनी, पवन पांडेय, उमाकांत शुक्ला, आर संजीव सिंह, नरेंद्र सिंह एवं खनिज विभाग से निरीक्षक समेत अन्य की भूमिका रही।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर :हजीरा थाना क्षेत्र में ट्रिपल आईटीएम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सीताराम ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है Facebook […]

You May Like