भोपाल: सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब दो दिन पहले ही एक नौकर को काम पर रखा था। वारदात के बाद से नौकर फरार है, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गहरा गया है।
घर में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और वारदात के घटनाक्रम की जांच कर रही है। फरार नौकर की तलाश के साथ उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।
