चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

इंदौर:अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर हथियार जब्त किए हैं.चंदन नगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने सर्विस रोड किनारे जगदीशपुरी कॉर्नर के पास टपरी पर कार्रवाई कर फरहान निवासी सलीमार पैलेस को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से खटकेदार चाकू मिला.

पुलिस ने चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया. वहीं कनाड़िया थाना क्षेत्र की नई सड़क बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए अनिल नकवाल निवासी भूरी टेकरी को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसकी कमर के पीछे लोहे का धारदार छूरा मिला. हथियार रखने के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस या वैध कारण नहीं बता सका. पुलिस ने छूरा जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

स्वैच्छिक परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देना है: ठाकुर

Fri Jul 24 , 2026
सिंगरौली : एनएचएम, सभागार कक्ष में एक विशेष सम्मान समारोह एवं परिवार कल्याण त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह 11 से 18 जुलाई तक चले विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया।समारोह में सीएमएचओ ने संयुक्त रूप कार्यक्रम की शुरुआत की। […]

You May Like