इंदौर: पिछले दो दिनों से उत्तरी भागों में बर्फबारी से शहर में शीतलहर चल रही है और दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज हुआ है. इस कारण शहर में दिनभर से कंपकपाने वाली ठंड गिर रही है. आज शाम को दिन का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया.देश में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के उपरी हिस्सों में बर्फबारी हो रही है. इस कारण उत्तरी हवाओं से शहर में ठिठुरन बढ़ गई और तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 22.3 दर्ज हुआ है.
आज दोपहर के बाद स्थिति यह थी कि सूरज के तेवर भी ढीले पड़े थे और धूप में तीखापान नहीं था. आम लोग धूप में बैठे थे, लेकिन गर्म कपड़े पहनकर. दो दिन से शहर में मौसम साफ है, लेकिन सुबह और शाम कोहरा छाया रहने लगा है. हवा में चुभन है, जिसके कारण आम जन दिन भी बिना गर्म कपड़े के निकल नहीं पा रहे है. आज शाम को हवाओं के गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज की गई है। इस कारण मौसम में ठंड का अहसास बहुत ज्यादा तेज हो रहा है। कई घरों में ठंड से बचाने के लिए अलाव जला लिए है।
