कांग्रेस ने तमिलनाडु के लिए तीन प्रमुख समितियों का किया गठन

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने तमिलनाडु इकाई के लिए राजनीतिक मामलों के साथ ही सलाहकार समिति और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन तीनों समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।

राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर होंगे। समिति में बी. माणिक्कम टैगोर, तरहाई कथबर्ट, ससीकांत सेंथिल, कार्ति पी. चिदंबरम, एस. जोतिमानी, डॉ. एम.के. विष्णु प्रसाद, विजय वसंथ और अधिवक्ता सुधा रामकृष्णन सहित कुल 31 सदस्य हैं। इसके पदेन सदस्यों में तमिलनाडु के प्रभारी एआईसीसी सचिव तथा राज्य के अग्रिम संगठनों और विभागों के प्रमुख शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस सलाहकार समिति में गुलाम अहमद मीर, बी. माणिक्कम टैगोर, पी. चिदंबरम, डॉ. ए. चेल्लाकुमार, के.वी. थंगाबालू और एस. तिरुनावुक्करासर सहित कुल 48 सदस्य शामिल किए गए हैं।

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष के.आर. रामासामी होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में डॉ. जयकुमार, एस.एस. रामासुब्बू, यू. बालारामन, आर.एम. पलानीसामी, अधिवक्ता सुधा रामकृष्णन और अमीर खान शामिल हैं।

 

Next Post

अग्रवाल समाज की जागरण वाहन रैली निकली

Sun Oct 4 , 2026
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जंयती के उपलक्ष में अग्रसेवा संस्थान द्वारा आयोजित जागरण रैली को कोटेश्वर मंदिर से ध्वज दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल, जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संस्थान के अध्यक्ष अजय […]

You May Like