
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर अभिनेता विंदु दारा सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अभिनेता का स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
