इंदौर: लगातार बढ़ती शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.
कलेक्टर वर्मा के आदेशानुसार इंदौर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक एवं आंगनवाड़ी के छात्र-छात्रओं के लिए तीन दिवस का अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश 5 से 7 जनवरी तक रहेगा
