कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सहित अमला सुबह पहुँचा क्षेत्र में


इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा, नवागत नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने रविवार सुबह से ही नगर निगम अमले के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुँचे. वहाँ उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के नियंत्रण के लिये किये जा रहे उपायों के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की समझाईश भी दी. उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध हो इसके लिये प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर लगातार कार्य कर रहा है.

कलेक्टर ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध जल मिले, साथ ही बोरिंगों में भी शुद्ध पानी प्राप्त हो, इसके लिये माइक्रो लेवल पर कार्य किया जा रहा है. साथ ही उसकी निगरानी भी की जा रही है. इस कार्य में नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है. कलेक्टर ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से प्रभावित हुये नागरिकों के उपचार के लिए प्रशासन तीन स्तर पर कार्य कर रहा है निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गयी है. प्रशासन के सतत प्रयासों के चलते अब प्रभावितों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है. लेकिन फिर भी प्रशासन पूरी सतर्क है।

शुद्ध जल की उपलब्धतता कर रहे सुनिश्चित
कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम का अमला लगातार क्षेत्र में सर्वे के साथ ही भागीरथपुरा क्षेत्र में रिंग सर्वे में जुटा है. लीकेज भी ढूंढे जा रहे है. कुछ लीकेज ठीक भी किये जा चुके है. साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. पानी को क्लोरीनेशन किया जा रहा है, घर घर शुद्ध जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है. पेयजल के लिए क्लोरिनेटेड वॉटर सप्लाई किया जा रहा है. जबकि अन्य उपयोग के लिए जिन बोरवेल के सेंपल लिए गए और उपयोग हेतु ठीक पाये गए,उसका उपयोग अन्य कामों में किया जा सकता है.

Next Post

आईपीएल की तर्ज पर उज्जैन में यूपीएल की उम्मीद

Mon Jan 5 , 2026
उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में सीएम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. रविवार को उज्जैन और देवास के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें देवास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच […]

You May Like