
सिंगरौली । म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव एक दिवसीय प्रवास पर 7 अगस्त को सिंगरौली आएंगे। जानकारी के अनुसार अपेक्स बैंक के चेयरमैन कल 6 अगस्त को भोपाल धनबाद एक्सप्रेस से सिंगरौली के लिए रवाना होंगे, जहां दूसरे दिन 7 अगस्त को बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। 11 बजे सहकारी बैंक, पैक्स की बैठक लेने के बाद दोपहर 2 बजे खम्हरिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास, जन कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे।
सहकारी समितियों का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे और किसानों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्वित करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुये शाम 6 बजे सीधी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जहां 8 अगस्त को सीधी और मऊगंज पहुंच शाम को पन्ना के लिए रवाना हो जाएंगे।
