सिंगरौली : एनएचएम, सभागार कक्ष में एक विशेष सम्मान समारोह एवं परिवार कल्याण त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह 11 से 18 जुलाई तक चले विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया।समारोह में सीएमएचओ ने संयुक्त रूप कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था और दो बच्चों के बीच सही अंतर रखने के लिए स्वैच्छिक परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देना है।
वहीं डीपीएम सुधांशु मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में हमारी आशा कार्यकर्ताओं, नर्सिंग ऑफिसर्स और एएनएम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इधर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए विजेता में परिवार नियोजन में सर्वाधिक केस करने वाली उत्कृष्ट आशा कार्यकर्ता में सरस्वती सिंह ग्राम बटवा, उप स्वास्थ्य केंद्र झरकटिया, सुनीला साकेत ग्राम खुटार , सविता सिंह ग्राम बैरीटोला शामिल हैं।
