भोपाल। इस वर्ष का पहला खग्रास चंद्रग्रहण आज रविवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में लगेगा। ग्रहण का स्पर्श रात 9:57 बजे, मध्य 11:40 बजे और मोक्ष 1:26 बजे होगा। इसकी अवधि करीब 3 घंटे 30 मिनट रहेगी। यह भारत सहित पाकिस्तान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कई अन्य देशों में दिखाई देगा।
धर्माचार्यों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए और ग्रहण काल में चाकू, कैंची, नाखून कटर का प्रयोग वर्जित है। भजन-कीर्तन, मंत्र जाप और दान-पुण्य शुभ माना गया है।
राशियों पर प्रभाव:
शुभ फल:धनु, तुला, कन्या, वृषभ, मेष
मध्यम फल:मकर, सिंह, मिथुन
अशुभ फल: कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मीन
खग्रास चंद्रग्रहण आज, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुंभ राशि में दिखेगा असर
