छूटे हुए किसानों का जल्द पंजीयन कराएं- कलेक्टर

बलौदाबाजार, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एग्री स्टेक में छूटे हुए किसानों का पंजीयन एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों का नियमानुसार पंजीयन संभव है, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहकारी समितियों तक ले जाकर पंजीयन कराएं।

श्री सोनी ने कहा कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए एग्री स्टेक पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीयन के किसान समिति में धान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने आरएईओ को किसानों को पंजीयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने पंजीयन में लापरवाही बरतने पर दो एसएडीओ और चार आरएईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, फार्मर पंजीयन के सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार सर्वेयर चयन और प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा शेष तहसीलों में शीघ्र प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा।

Next Post

भाजपा ने धर्मस्थल में शवों के दफ़न की जाँच पर अंतरिम रिपोर्ट की माँग की

Wed Aug 13 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान धर्मस्थल में सामूहिक दफ़न मामले का मुद्दा उठाते हुए जांच पर अंतरिम रिपोर्ट की मांग की। भाजपा विधायक वी. सुनील कुमार ने मांग की कि राज्य सरकार मंदिर नगरी में कथित सामूहिक दफ़न की […]

You May Like