
दमोह।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल ने सहभागिता निभाई।
