किसी और ने दी परीक्षा, कोई और कर रहा था नौकरी

 

नर्मदापुरम। कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि एसपीएम से प्राप्त पत्र के अनुसार, डेढ़ साल पहले स्टोर मैनेजर पद पर आईबीपीएस के माध्यम से हुई नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा किसी और ने दी थी, जबकि नौकरी कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा था।

टीआई ने बताया कि पुलिस को एसपीएम की आंतरिक जांच रिपोर्ट मिल गई है और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन पत्र की जांच की जा रही है। आईबीपीएस से परीक्षा, इंटरव्यू और वेरिफिकेशन संबंधी जानकारी मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी की सेवा समाप्त

मामले में एसपीएम ने स्पष्टीकरण जारी किया। जनसंपर्क अधिकारी संजय भावसार ने बताया कि दीपक कुमार की ऑनलाइन परीक्षा आईबीपीएस द्वारा मुंबई केंद्र पर आयोजित की गई थी। जब आईबीपीएस ने एसपीएम नर्मदापुरम में दीपक कुमार का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया, तो वह सत्यापन में फेल हो गया। इसके बाद मई माह में उसकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। भावसार ने बताया कि एसपीएम की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है।

भाई गलत नहीं, खुद इस्तीफा देकर आया

वहीं आरोपी दीपक कुमार के परिवार ने उसके बचाव में कहा है कि वह गलत नहीं है। फोन पर बातचीत में दीपक के भाई राहुल कुमार ने सवाल उठाया कि अगर वह गलत था तो एक साल तक काम करने कैसे दिया गया।

भाई राहुल ने कहा कि एसपीएम में अंदर-बाहर जाने पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगती थी। मेरा भाई करीब एक साल तक थम लगाता रहा, तब उसे क्यों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि दीपक स्वयं इस्तीफा देकर नौकरी छोड़कर आया है।

Next Post

कुंडी टोल प्लाजा का मुद्दा गर्माया: अवैध टोल वसूली के विरोध में उमड़ा जन सैलाब

Thu Jul 3 , 2025
बैतूल। शाहपुर NHAI कुंडी टोल प्लाजा में चल रहा अवैध वसूली के विरोध में एकत्रित हुए जन संघ जिसमें सभी किसान भाई व्यापारी पत्रकार जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर अवैध टोल वसूली की चर्चा करते हुए लोगों ने जन आक्रोश व्यक्त किया एवं 20 किलोमीटर के दायरे में जितने गांव आते […]

You May Like