मुर्मु कल से दो दिन की मेघालय और ओड़िशा यात्रा पर

नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से मेघालय और ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी।

 

राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति गुरूवार को मेघालय के उमियाम में पूर्वोत्तर पहाड़ी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसंधान परिसर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।

 

शुक्रवार को वह ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Next Post

मेकमाईट्रिप ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए शुरू की आंशिक भुगतान सुविधा

Wed Jan 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) ऑनलाइन यात्रा सेवा देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग को आसान बनाने के लिए पहली बार ‘आंशिक भुगतान सुविधा की शुरूआत की है। कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि इस नई सुविधा के तहत यात्री कुल किराए का केवल […]

You May Like