रीवा:महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज द्वारा राष्ट्रपिता बापू जी बारे में दिए गए बयान सहित उच्च शिक्षा के मंदिर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 13 वे दीक्षांत समारोह दौरान दिए गए उन्माद पूर्ण विचार पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने घोर निंदा की है.मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि जो संत ज्ञान व संस्कार देने के बजाय समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करे वो महामंडलेश्वर नहीं गोडसे का समर्थक मात्र है.
कांग्रेस नेता ने विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोडसे विचारधारा के महामंडलेश्वर को बुलाने पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू व कुल सचिव सहित कार्यक्रम के आयोजकों की सोच पर आपत्ति दर्ज कराया व कहा कि विंध्यकी जनता से कुलगुरू को सार्वजनिक रूप से से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आगे कहा कि भारत की धरती में वाल्मीक जी भी थे जो अपने आचरण को बदलकर राम भक्त हो गए और रामायण की रचना कर महर्षि बन गए वही, महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास जी राम जी के आदर्श को भूलकर गोडसे का आचरण अपना कर संत होने को ही कलंकित कर दिया.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि महामंडलेश्वर ने एक ऐसे महान संत के बारे में टिप्पणी की जिन्हें देश ही नहीं बल्कि विश्व संत व बापू के रूप में मानते व पूजते हैं. संत की ऐसी भाषा समाज के लिए घातक है. ऐसे उन्माद विचारधारा के संतों का तिरस्कार सभी को करना चाहिए तभी देश में अमन चयन कायम रह पाएगा. इस दौरान श्रीप्रकाश तोमर, अनिल मिश्रा मौजूद रहे.
