ग्वालियर शुगर कंपनी को हाईकोर्ट से राहत, करोड़ों की पेनल्टी का आदेश निरस्त

ग्वालियर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने ग्वालियर शुगर कम्पनी लिमिटेड, डबरा पर लगाई गयी करोड़ों रूपये की पेनल्टी को रद्द कर दिया है। न्यायालय ने साफ किया है कि कम्पनी को 1940 में जो जमीन पट्टे पर दी गयी थी। वह शुरू से ही गैर-कृषि प्रयोजन के लिये थी। तत्कालीन जमींदारों ने डबरा और रामगढ़ इलाके की यह भूमि फैक्ट्री और श्रमिक सुविधाओं के लिये पट्टे पर दी थी। इसके बाद कम्पनी ने इस जमीन पर शुगर फैक्ट्री, कर्मचारियों के लिये आवास, स्कूल, अस्पताल और पार्क का निर्माण किया।
विवाद की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई जब डबरा एसडीएम ने कम्पनी पर बिना अनुमति भूमि उपयोग बदलने का आरोप लगाते हुए 86.40 लाख रूपये भूमि राजस्व 12, 13 करोड़ रूपये प्रीमियम और 2.53 करोड़ रूपये पेनल्टी लगा दी थी। कम्पनी की अपील कलेक्टर, आयुक्त और राजस्व मण्डल तक खारिज कर दी गयी। जिसके बाद कम्पनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कम्पनी की तरफ से दलील दी गयी कि भूमि का इस्तेमाल सदैव से ही गैर-कृषि कार्यो के लिये तय था।

किसी प्रकार का अवैध निर्माण या इस्तेमाल परिवर्तन नहीं किया। वहीं, राज्य शासन का तर्क था कि कम्पनी ने बिना डायवर्सन आदेश लिये भूमि का उपयोग बदला, इसलिये दण्ड लगाया गया। नोटिस का जवाब न देने पर एसडीओ ने एकतरफा आदेश पारित किया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इस आदेश को निरस्त करते हुए पूरा मामला पुनर्विचार के लिए एसडीएम डबरा को वापस भेज दिया है।

Next Post

किसान ने की आत्महत्या, पत्नी मायके में थी, घर में अकेले रहते फांसी लगाई

Sun Aug 24 , 2025
दतिया:जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सालोंन में देर रात एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम कोक सिंह धाकड़ पुत्र सुलतान सिंह धाकड़ है। वह सालोंन गांव का रहने वाला था और खेती-किसानी से अपना परिवार चलाता था।जानकारी के मुताबिक घटना के समय कोक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।