भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को महान क्रांतिकारी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएनटी चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जिसके पश्चात् “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
