दमोह.शहर में एक बार फिर नकली किन्नरों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है. बुधवार सुबह केशव नगर और सुभाष कॉलोनी में पांच नकली किन्नर लोगों से जबरन 500 से 2100 रुपये तक वसूलते पकड़े गए. किन्नर समाज की अध्यक्ष गुड़िया किन्नर को सूचना मिलने पर वे अपने साथियों संग मौके पर पहुंचीं और रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया. पकड़े गए सभी लोग पारदी समाज के बताए गए हैं, जो उज्जैन से आकर किन्नर का वेश धारण कर ठगी कर रहे थे. इन बहुरूपियों को समाज के लोगों ने घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया. इंदौर निवासी एक आरोपी ने खुद को बहुरूपिया स्वीकारते हुए इसे खानदानी पेशा बताया. गुड़िया किन्नर ने लोगों से अपील की है कि असली किन्नरों की पहचान रखें और नकली किन्नरों को पैसे न दें, साथ ही पुलिस या किन्नर समाज को तुरंत सूचना दें.
उज्जैन से आकर किन्नर का वेश रख ठगी कर रहे बहुरूपियों को किन्नर समाज ने पुलिस को सौंपा
