मोदी सरकार के 11 वर्ष, भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने किया संगठन सृजन का ऐलान

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया, जैसे गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सेना की मजबूती और आतंकवाद पर कड़ा रवैया। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस दौरान कई भाजपा नेता मंचासीन रहे।

 

वहीं कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष के साथ गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करने की बात कही और अलग प्रेस वार्ता की।

Next Post

उप पंजीयक प्रवीण कुमार सिंह निलंबित

Wed Jun 11 , 2025
शुजालपुर। कलेक्टर शाजापुर ऋजु बाफना ने उप पंजीयक शुजालपुर प्रवीण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. यह कार्रवाई शुजालपुर मंडी के शिकायतकर्ता की 3 जून को प्राप्त शिकायत के बाद की गई है, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए […]

You May Like