मास्को (स्पूतनिक), 25 सितंबर (वार्ता) रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के रक्षा उद्योग संयंत्रों एवं रसद केंद्रों के साथ-साथ उसकी सेना की मदद करने वाले नौसैनिक जहाजों पर पूरी रात हमला किया।मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” आज रात, रूसी सेना ने मानव रहित विमानों (यूएवी) का इस्तेमाल करके रक्षा उद्योग एवं रसद केंद्रों के साथ-साथ यूक्रेन की सेना की मदद करने वाले नौसैनिक जहाजों पर हमला जारी रखा।”
बयान में कहा गया कि रूसी सेना ने कीव इलाके में यूएवी निर्माण एवं भंडारण स्थल पर हमला किया, जहां फ्लेमिंगो रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इंजन रखे हुए थे। साथ ही रेनी बंदरगाह पर यूक्रेनी सेना की मदद के लिए रखे गये सैन्य उपकरणों वाले तीन गोदामों और अवसंरचना सुविधाओं पर भी हमला किया गया। बयान में कहा गया, ” हमले में समुद्र के रास्ते जा रहा एक खाली कार्गो जहाज भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह जहाज यूक्रेनी सेना की मदद के लिए ओडेसा बंदरगाह पर सैन्य उपकरण और दोहरे उपयोग वाला कार्गो पहुंचा रहा था। ”

