नशे से दूर रहें, पौष्टिक आहार अपनाएं

जबलपुर। स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय मोहनलाल हरगोविंद गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’ विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 257 छात्राओं ने सहभागिता की। क्षेत्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग जबलपुर के क्लिनिकल सर्विसेस ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार झरिया ने नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन के महत्व की जानकारी दी। उनके निर्देशन में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

दूसरे सत्र में डॉ. विभा श्रीपाल और डॉ. पूजा चतुर्वेदी ने संतुलित आहार, उचित पोषण और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के उपाय बताए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. समीर कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा ने छात्राओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रीना भैरम और डॉ. रश्मि पटेल के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आभा तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

पांच रेलखंडों पर 90 हजार से ज्यादा पौधे, हरियाली से बदलेगा रेल परिवेश

Fri Sep 25 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में जुलाई से सितंबर के बीच 90 हजार से अधिक पौधे रोपे गए हैं। ‘हरियाली महोत्सव’ के तहत हुए इस वृहद अभियान में बीना–कटनी, जबलपुर–कटनी, कटनी–मानिकपुर, इटारसी–जबलपुर और कटनी–सिंगरौली रेलखंडों को शामिल किया गया। इनमें सबसे अधिक कटनी–मानिकपुर रेलखंड में 26,296, जबकि जबलपुर–कटनी […]

You May Like