पेड़, कुंआ और झोपडी का भी मिले मुआवजा

नर्मदापुरम। आदिवासी विकासखंड केसला के ग्राम चांदकिया के किसानों ने अपनी जमीन और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं को लेकर नर्मदापुरम के डिप्टी कलेक्टर बृजेन्द्र रावत और संभागायुक्त गोपालकृष्ण तिवारी से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि बांध की डूब में जा रही जमीन, उस पर लगे पेड़, कुएं और झोपड़ी का समुचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। साथ ही, सिंचित-असिंचित भूमि के आकलन में भी त्रुटियां हैं। उन्होंने मुआवजा अदायगी 2025-26 के मानकों के अनुसार करने की मांग की। संभागायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इटारसी एसडीएम को स्थल निरीक्षण और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इधर, नर्मदापुरम जिले में शासकीय मूंग खरीदी में व्यापक धांधली उजागर हुई है। आर्या, गणपति और समनापुर वेयरहाउस सहित अन्य केंद्रों पर अंधेरे का लाभ उठाकर अमानक मूंग की तुलाई की जा रही है। किसान के नाम पर व्यापारी घटिया मूंग बेच रहे हैं, जबकि असली किसानों को परेशान किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत और प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Next Post

वाल्मीकि महासभा के अधिवेशन में समाज उत्थान पर चर्चा

Sun Aug 3 , 2025
इटारसी। कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में वाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारंभ हुआ। पहले दिन समाज के उत्थान, अधिकारों, आरक्षण, रोजगार और सरकारी योजनाओं में भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं और मुख्यमंत्री तक समाज की मांगें पहुंचाने का संकल्प लिया। सांसद, […]

You May Like

Play sound