जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृषिनगर मेन रोड में बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार एक युवक के हाथ से झपट्टा मारकर एप्पल कंपनी का मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर मदनमहल निवासी 21 वर्षीय मनसुख सोनी अपने बड़े भाई शिवकुमार सोनी और जीजा रमेश सोनी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहा था। जब उनका रिक्शा कृषिनगर मेन रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के सामने पहुँचा, तभी मनसुख ने खाना ऑर्डर करने के उद्देश्य से अपना मोबाइल हाथ में लिया। उसी दौरान पीछे से एक एक्टिवा पर सवार होकर दो अज्ञात लडक़े आए। इससे पहले कि मनसुख कुछ समझ पाता, बदमाशों ने बड़ी फुर्ती से उसके हाथ से मोबाइल झपटा और निर्भयनगर की दिशा में तेजी से भाग निकले।
Next Post
बिना अनुमति कबाड़ गोदाम में काटे गए थे वाहन
Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया स्थित कबाड़ गोदाम में छापेमारी के बाद हुई जांच पड़ताल में अवैध स्क्रैप कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है गोदाम में बिना अनुमति गाडिय़ों को काटा जा रहा थ। टैक्स चोरी कर राजस्व को चूना लगा शासन के नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को […]

You May Like
-
1 year ago
शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 लाख के जेवरात बरामद
-
6 months ago
जीआरपी ने दो लुटेरों को पकड़ा, नगद बरामद
-
2 weeks ago
छत निर्माण के दौरान मजदूर की मशीन से गिरकर मौत