
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुननिरीक्षण के प्रदेश संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी, पार्टी के प्रदेश मंत्री व सह संयोजक रजनीश अग्रवाल एवं एस.एस. उप्पल शामिल रहे।
