रामपुर बाघेलान में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर नोटिस

सतना: रामपुर बाघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूपा विश्वास की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। रविवार को कोटर पीएचसी से यहां ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वे नहीं पहुंचीं, जिससे मरीजों को भटकना पड़ा।

शिकायत पर सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र सिंह को भी शो कॉज नोटिस थमाया गया है। चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक न होने या समय पर न मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी और सीआर में प्रविष्टि की जाएगी।

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक बस और ट्रक में भिड़ंत

Wed Aug 13 , 2025
  सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर चितौरा टोल प्लाजा के नजदीक बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई और बस मे सवार यात्री घायल हो गए। जिनको एनएच की एम्बुलेंस से जिला […]

You May Like