राधारानी का प्राकट्य उत्सव, दधिकांदा उत्सव, मंगल बधाई गान हुए

ग्वालियर: दो दिवसीय राधाष्टमी महामहोत्सव के दूसरे दिन श्री सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को प्रातः 5 बजे सर्वेश्वरी भगवती श्री राधारानी का प्राकट्य उत्सव, दधिकांदा उत्सव, मंगल बधाई गान एवं पुष्प वर्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रारंभ हुए। प्रातः 9 बजे भगवती श्री राधारानी पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकली। माता रानी राधा की विशेष आरती की गई। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं अनेक महिलाएं एवं भक्तगण शामिल हुए। सांयकालीन सत्र में हित भजन मंडल द्वारा सुमधुर भजन संध्या होगी।

Next Post

एयरफोर्स की सिखओन मैराथन 2026 आगामी 4 अक्टूबर को

Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर: एयरफोर्स द्वारा सिखओन मैराथन 2026 आयोजित की जा रही है जो 4 अक्टूबर को होगी। यह दूसरी बार आयोजित हो रही है। यह पूरे देश में सिर्फ पांच जगह हो रही है। ग्वालियर को भी चयनित किया गया है। इसमें ग्वालियर के सारे नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। […]

You May Like