भोपाल से जोधपुर और जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस जयपुर स्टेशन पर काम के चलते रहेगी निरस्त

भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स कार्य चलने के कारण भोपाल–जोधपुर-भोपाल और भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं से परिचालन निर्धारित तिथि को निरस्त रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 23 नवंबर को जोधपुर से निरस्त रहेगी, जबकि गाडी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 24 नवंबर को भोपाल से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस 23 नवंबर को जयपुर से निरस्त रहेगी, जबकि गाडी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 24 नवंबर को भोपाल से निरस्त रहेगी।

Next Post

मंगलवार को भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़

Tue Nov 18 , 2025
ब्यावरा। सोमवार को राजगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश का सबसे कम तापमान वाला जिला रहा. मंगलवार को दूसरे दिन भी राजगढ़ जिला प्रदेश के सबसे कम तापमान वाला जिला रहा. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा. उल्लेखनीय है कि प्रदेश […]

You May Like