मंगलवार को भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़

ब्यावरा। सोमवार को राजगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश का सबसे कम तापमान वाला जिला रहा. मंगलवार को दूसरे दिन भी राजगढ़ जिला प्रदेश के सबसे कम तापमान वाला जिला रहा. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिलो में राजगढ़ जिला बीते दो दिन से पहले नम्बर पर है. रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर रहा जो सोमवार एक डिग्री और गिरते हुए 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले पांच जिलो में सबसे कम तापमान था. मंगलवार को भी राजगढ़ जिला प्रदेश में कम तापमान वाले जिलो में पहले नम्बर पर रहा.

मंगलवार को प्रदेश के पांच जिले जिनमें सबसे कम तापमान रहा उनमें राजगढ़ में 5.8 डिग्री, दूसरे नम्बर पर शहडोल जिला का कल्याणपुर एवं शाजापुर जिले का गिरवर रहा जहां तापमान 6.2 डिग्री रहा. तीसरे स्थान पर नर्मदापुरम का पचमढ़ी रहा जहां तापमान 6.4 तथा चौथे स्थान पर सीहोर मेें तापमान 7.5 एवं पांचवें स्थान पर उमरिया रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा.

ठंड का रहा प्रभाव

मंगलवार को भी दिन भर ठंड का प्रकोप रहा. दिन भर काफी ठंडक भरा वातावरण रहा. शाम होते ही ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया. न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट आयी है वहीं ठंडी हवाओं के चलने से परेशानी और बढ़ गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने तथा उत्तर, पूर्व से आ रही हवाओं की गति तेज होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होना बताया जा रहा है.

Next Post

बीएड की परीक्षाएं शुरू, कुलगरू और कुलसचिव ने किया निरीक्षण

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षाएं आज से प्रारंभ हुई. इन परीक्षाओं के दौरान नकल पर अंकुश लगाने के लिए कुलगुरु प्रोफेसर राजकुमार आचार्य ने अध्ययन शालाओं का निरीक्षण किया और नकल न करने की हिदायत दी। उनके साथ कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाह और परीक्षा नियंत्रक राजीव मिश्रा ने […]

You May Like