डिजिटल राशन कार्ड अपडेट होने से रूकेगी राशन की चोरी

इंदौर:कुछ समय पहले केवाईसी के दौरान पता चला कि शहर में करीब छः हज़ार ऐसे लोगों के नाम पर राशन दिया जा रहा था, जिनकी मृत्यु हुए कई अर्से बीत चुके हैं. अब एक बार फिर राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की ख़बर सामने आई जिसमें एक जानकारी के अनुसार सभी राशन कार्ड डिज़िटल रूप से अपडेट किए जाएंगे. साथ ही क्यूआर कोड भी शामिल होगा, जिससे सत्यापन और पहचान आसान हो जाएगी. इससे फर्जी और डुप्लिकेट कार्ड पर रोक लगेगी और राशन पर डाका बंद हो सकेगा.
इनका कहना है
हम जैसे कई असहाय लोग सरकारी योजना के भरोसे रहते हैं. सरकारी राशन से ज़्यादा नहीं तो कुछ तो राहत मिलती है लेकिन कुछ लोग वह भी हमारा हक लूट लेते हैं.
– संतोष अलोने
यहां चोरी आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से होती आ रही है. इसमें जिन लोगों का हाथ शामिल है पहले उनका पता करें और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए.
– किशोर यादव
करोड़ों के राशन पर बड़े स्तर पर डाका पड़ता है. इस पर अंकुश तब तक नहीं लगेगा जब आम जनता जागरूक नहीं होगी और वह खुद सहयोग देते हुए सरकार का साथ देगी.
– असलम अली

Next Post

कोरोना के तीन नए मरीज मिले, कोविड से निपटने व्यापक प्रबंध

Mon Jun 9 , 2025
इंदौर: शहर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं. इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है. तीनों ही इंदौर के निवासी हैं. इससे पहले शनिवार को 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.डॉ. बीएस सैत्या ने […]

You May Like