ग्वालियर: सेना से सेवानिवृत रामभोग सिंह तोमर सूबेदार का भव्य स्वागत रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर किया गया। पूरा स्टेशन भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थी।रामभोग सिंह तोमर सूबेदार का स्वागत समारोह वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन, हजीरा पर रखा गया।
स्वागत समारोह जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के सहयोग से रखा गया जिसमें समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत और महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दीदी विशेष रूप से उपस्थित थी। समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए सात सैनिकों को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
