हरदा की घटना पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर परिसर में दिया धरना 

खरगोन। हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज के बाद समूचे राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसका असर जिला मुख्यालय पर भी देखने को मिला। एक सप्ताह में दूसरी बार समाजजनों ने घटना की निंदा करते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को करणी सेना के आह्वान पर समाजजन नवग्रह तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां दोपहर एक बजे नारेबाजी कर आक्रोश रैली के रुप में कलेक्टे्रट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन लेने आई डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई से कलेक्टर को बुलाने की मांग करते हुए समाजजनों ने धरना दे दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान भी कलेक्टर के नही पहुंचने पर नाराज समाजजनों ने बगैर ज्ञापन देकर लौटना ही मुनासिब समझा। करणी सेना परिवार के कुलदीप सिंह, ममता सोलंकी, सबल सिंह, प्रताप सिंह, अर्जुन ठाकुर, कैलाश सिंह सयाता, हेमेंद्र सिंह, भीम सिंह, योगेन्द्र सिंह, अजय सिंह आदि ने बताया कि हरदा में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे करणी सेनिको एवं छात्रावास में मौजूद महिलाओं, बच्चो पर पुलिस.प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया है। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिए जा रहे है। प्रदर्शन के दौरान तीन थानों के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Next Post

करणी सेना का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर दिया धरना

Fri Jul 18 , 2025
शाजापुर। करणी सेना के कार्यकर्ताओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, हरदा की घटना को लेकर बड़ी संख्या में करणी सेना और राजपूत समाज के लोग रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरना दिया, इस विरोध प्रदर्शन में हाथों में […]

You May Like