अचलेश्वर चौराहा पर बारिश के चलते गिरा पेड़, कई लोगों के दबे होने की आशंका

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में अचलेश्वर चौराहा पर गुरुवार की दोपहर को बारिश के चलते अचानक पेड़ गिर गया, पेड़ के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। स्विफ्ट कार के ऊपर यह पेड़ गिरा है, जिसके अंदर तीन लोग सवार थे। बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद हैं और पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश के चलते अचानक यह पेड़ चलता कर चौराहा पर गिर गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जेसीबी मशीन भी मौके पर मौजूद है।

Next Post

चाकू-बका चला, दो घायल 

Thu Jun 19 , 2025
जबलपुर।‌ हनुमानताल थाना क्षेत्र में जहां चाकूबाजी हुई तो लार्डगंज थाना क्षेत्र में चाकू के साथ बका चला। हमले में दो लोग घायल हो गए‌। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि बबलू अंसारी 50 वर्ष निवासी बहोराबाग हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोह. अनवर उर्फ अन्नू ने चाकू से हमलाकर […]

You May Like