अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

दमोह। जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत हो गई। हादसे में घायल चालक को इलाज के लिए शनिवार दोपहर परिजन दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर मधुर चौधरी ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बहादुर पिता रामलाल बंसल, उम्र 48 वर्ष, निवासी पटना खुर्द थाना नोहटा बताया गया है।परिजनों ने बताया कि बहादुर ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने के लिए दमोह आए थे। सर्विसिंग होने के बाद जब वे ट्रैक्टर लेकर वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

विश्व लंग कैंसर दिवस: बिना धूम्रपान के भी बढ़ रहा खतरा, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल। विश्व लंग कैंसर दिवस पर सामने आए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में लंग कैंसर अब सबसे ज्यादा मौतों का कारण बनने वाला कैंसर बन चुका है। यह बीमारी अब सिर्फ धूम्रपान करने वालों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बढ़ता वायु प्रदूषण, पैसिव स्मोकिंग, घर […]

You May Like