भोपाल। भोपाल के बाजारों में आग लगती है… लेकिन क्या आग बुझाने से पहले दमकल को रास्ता मिल पाता है?
चौक बाजार में आग और फिर न्यू मार्केट की घटना ने इस सवाल को एक बार फिर खड़ा कर दिया है। दमकल की देरी के पीछे वजह क्या है? सिस्टम की सुस्ती या बाजारों में फैला अतिVO
इसी सवाल का जवाब तलाशने हम पहुंचे भोपाल के बड़े बाजारों में… चौक बाजार, न्यू मार्केट, जहांगीराबाद और हमीदिया रोड।
ग्राउंड पर व्यापारियों की चिंता साफ है। कहीं संकरी सड़कें दमकल की राह रोकती हैं, तो कहीं अतिक्रमण और भीड़ मुसीबत बढ़ाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि आग लगने पर हर मिनट कीमती है, लेकिन मदद पहुंचने में देरी बड़ा नुकसान करा सकती है।
हमने फायर अधिकारी सौरभ पटेल से भी इस बारे में बात की, उन्होंने हमें बताया कि अतिक्रमण इसकी सबसे बड़ी वजह है। मार्केट में लोगों की दुकानें रास्ता रोकती है जिसके चलते हमें मौके पर पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है।
सवाल सिर्फ आग लगने का नहीं, बल्कि वक्त पर उस पर काबू पाने का भी है। क्या बाजारों से अतिक्रमण हटेगा? क्या दमकल के लिए रास्ते आसान होंगे? या फिर अगली आग के बाद ही प्रशासन जागेगा?
