ग्वालियर: किला गेट हलवाटा खाना स्थित श्री वासुपूज्य पंचायती महिला मंडल ग्वालियर के तत्वाधान में वासुपूज्य महिला मंडल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम समयसार विद्या निकेतन में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। महिलाओं ने धार्मिक नैतिक संस्कार, समर्पण एवं समाजसेवा की विधिपूर्वक शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित महेशचन्द्र जैन थे।
विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र जैन ठेकेदार, विद्या निकेतन के संचालक अंकुर शास्त्री, मंदिर के मंत्री नेमीचंद जैन ओर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन मंच पर विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंगलाचरण एवं स्वागत कु. समिका जैन ओर कु. भव्या जैन ने नृत्य के साथ किया। वही संस्था का परिचय संस्था की संरक्षक कविता जैन ने प्रस्तुत किया। वही स्वागत भाषण नवीन अध्यक्ष अर्चना जैन ने प्रस्तुता किया। अतिथियों का स्वागत दुपट्टा उड़ा कर महिलाओं ने किया। संचालन गौरी जैन एवं आभार व्यक्त उपाध्यक्ष कुमकुम जैन ने माना। पूर्व अध्यक्ष मीना जैन का सम्मान नवीन अध्यक्ष अर्चना जैन ने किया।
इन्होंने ली विधिपूर्वक शपथ ग्रहण
शपथ अधिकारी संस्था की संरक्षक श्रीमती कविता जैन ने संस्था की नवीन अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन, संयोजक मीना जैन, मंत्री रितु जैन, उपाध्यक्ष सुनीता जैन, रुक्मणी जैन एवं कुमकुम जैन, कोषाध्यक्ष कंचना जैन एवं रुचि जैन, सहमंत्री प्रियंका जैन के साथ कार्यकारिणी सदस्य ममता जैन, रजनी जैन, रूबी जैन, रेखा जैन एवं अंजलि जैन को शपथ ग्रहण कराई।
