टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में हुई 2 साल बाद वापसी

वाशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई और चोटिल तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई है। वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ऑलराउंडर  वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम को जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर रहेंगे और उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाज़ी करते समय सुंदर को निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ।

Next Post

नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 बसों पर कार्रवाई

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर:शहर में यात्री सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। दीनदयाल चौराहे पर सहायक आरटीओ संतोष पाल के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 12 बसों की जांच कर नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।सहायक आरटीओ संतोष पाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टेशन […]

You May Like